Mar 31 2026 / 9:45 PM

पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली। लिएंडर पेस भारत के सबसे महान और सफल पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं। सियासी गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह कदम राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गया है।

पेस, जो भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा नेता सुकांता मजुमादर भी मौजूद रहे। पेस का पार्टी में शामिल होना पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

फिलहाल पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है और सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

बीजेपी में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने कहा कि यह मेरे जीवन का बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन को धन्यवाद देना चाहता हूं। बीजेपी ने मुझे इस देश के लोगों और युवाओं की सेवा करने का जो मौका दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। बीजेपी की सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर एक जिम्मेदारी है।

लिएंडर पेस इससे पहले करीब चार साल पूर्व गोवा में तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली थी। हालांकि गोवा चुनाव के बाद पार्टी में उनकी सक्रियता नहीं देखी गई। भाजपा की ओर से यह बात सामने आ रही थी कि नितिन नवीन और उनकी पार्टी चाहती हैं कि लिएंडर पार्टी का झंडा थामे।

बता दें कि लिएंडर पेस से पहले भी तमाम खिलाड़ी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। कुछ ने तो चुनाव भी लड़ा और कुछ मंत्री और राज्यसभा सांसद भी बने। लिएंडर पेस से पहले भी अलग-अलग खेलों के तमाम खिलाड़ी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इन खिलाड़ियों में कुछ ने चुनाव लड़ा और कुछ मंत्री और कुछ राज्यसभा सांसद भी बने।

Chhattisgarh