Mar 31 2026 / 11:06 PM

पीएम मोदी ने साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्धाटन, बोले- ग्लोबल सप्लाई चैन का मजबूत हिस्सा बनी केन्स

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्धाटन किया। जो देश का दूसरा सेमीकंडक्टर प्लांट हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले महीने के अंतिम दिन भी मैं साणंद में था और इस महीने के अंतिम दिन में भी मैं साणंद में हूं। 28 फरवरी को माक्रोन के प्लांट में प्रोडक्शन की शुरुआत हुई थी और आज 31 मार्च को केन्स के सेमीकंडक्टर प्लांट में प्रोडक्शन शुरू हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि ये मात्र संयोग नहीं है ये इस बात का प्रमाण है कि भारत का सेमीकंडक्टर ईको सिस्टम किस स्पीड से विकसित हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि, आज सुबह मैं एक डिवाइन वाले कार्यक्रम में था और अभी में डिजिटल वाले कार्यक्रम में हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि भारत की कंपनी ने सेमीकंडक्टर चिप बनाने में रुचि दिखाई और नतीजा आज सबसे सामने है। हमारे भारत की अपनी कंपनी केन्स अब ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चैन का एक मजबूत हिस्सा बन गई है। पीएम मोदी ने कहा कि ये बहुत शानदार शुरुआत है। ये गर्व का पल है। आने वाले दिनों में भारत की बहुत सारी कंपनियां ग्लोबल गठबंधन के माध्यम से दुनिया को एक रिलियंट सेमीकंडक्टर सप्लाई चैन देने जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि, आज का दिन मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड इस मंत्र को सही मायनों में चरितार्थ करता है। इस प्लांट में प्रोडक्शन शुरू होने से ग्लोबल मार्केट में एक भरोसेमंड सेमीकंडक्टर सप्लाई के रूप में अपना रोल और सशक्त कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज सारण और सिलीकॉन वैली के बीच एक ब्रिज सा बन गया है। कैलिफोर्निया की कंपनी के लिए साणंद का ये प्लांट इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल दे रहा है। पीएम ने कहा कि यहां बनने वाले प्रोडक्टर का एक हिस्सा पहले ही बुक हो चुका है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, साणंद में बनने वाले मॉड्यूल अमेरिका की कंपनियों तक पहुंचेंगे और वहां से पूरी दुनिया को पावर देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड मंत्र की सफलता की गूंज दुनिया के कौने-कौने में पहुंचेगी। पीएम मोदी ने कहा कि यहां बनने वाले इंटेलिजेंस पावर मॉड्यूल से भारत और विश्व को इलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम को, हैवी इंडस्ट्री को बहुत बल मिलेगा। यही ग्लोबल पार्टनरशिप ही दुनिया के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का ये दशक शुरू से दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। महामारी का संकट, टकराव का संकट, इसमें भी सबसे बड़ी भुक्त भोगी ग्लोबल सप्लाई चैन रही है, चाहे चिप्स हो, रेयर अर्थ मिनरल्स हों, एनर्जी हो ये संघर्ष की वजह से बहुत प्रभावित हुए हैं। ये मानवता के तेज विकास से जुड़ी चीजें हैं, इनकी सप्लाई चैन में इनके फ्लो में ब्रेक लगने से पूरी मानवता का विकास प्रभावित होता है। इसलिए भारत जैसे लोकतांत्रिक देश का इस दिशा में आगे बढ़ना पूरे विश्व के विकास के लिए बहुत अहम है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने कोरोना की आपदा के समय ही तय कल लिया था कि भारत सेमीकंडक्टर सेक्टर का नया ग्लोबल हब बनेगा और इस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनेगा।

Chhattisgarh