Nov 10 2025 / 5:21 PM

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि वो रात को दवाई लेकर सोए थे, लेकिन दवाई कौन सी ली, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की डेड बॉडी फिलहाल मुबंई के कूपर अस्पताल में है। बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम वहीं पर किया जाएगा।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुन पूरी इंडस्ट्री शॉक में हैं। साथ ही उनके फैंस भी इस खबर से सदमे में हैं। बता दें कि वो हाल ही में शहनाज गिल के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी नजर आए थे। सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी। इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे।

उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। असल पहचान उन्हें बालिका वधू से मिली थी। इसके बाद वो बिग बॉस 13 जीतने से अलग पहचान मिली है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार की बात करें तो उनके पिता बचपन में ही उन्हें छोड़कर चले गए थे। उनकी मां ने उन्हें और उनकी दो बहनों को पाला। अब बेटे के जाने के बाद उनकी मां एकदम अकेली पड़ गई हैं। उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सिद्धार्थ शुक्ला ने कई शो में भाग लिया है। वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ से लेकर ‘झलक दिखलाजा’ जैसे शो तक में नजर आ गए हैं। हाल में ही में वो ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3’ नाम की वेब सीरीज में भी नजर आए थे। आखिरी बार उन्हें ‘डांस दीवाने’ शो में शहनाज गिल के साथ देखा गया था।

Chhattisgarh