May 04 2026 / 5:39 PM

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती की माता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती की माता श्रीमती रामरती के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति परिवारजनों को प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है।

Chhattisgarh