Mar 03 2026 / 12:14 PM

ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर बम्पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा ध्यान दें कि पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवक के कई पदों पर भर्तियां आई हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 38,926 पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए पोस्ट ऑफिस द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

शैक्षिक योग्यता-

इस पद आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं पास होना अनिवार्य है।

वेतनमान-

मध्य प्रदेश पोस्टल सर्कल के अंतर्गत जिन अभ्यर्थियों का मध्य प्रदेश ग्रामीण डाक सेवक पदों पर चयन होगा उन अभ्यर्थियों को वेतन के तौर पर डाक विभाग द्वारा 10000-12000 रुपया प्रतिमाह दिया जाएगा।

ऐसे करे आवेदन-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • यहां India Post GDS Recruitment 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद यहां एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को भरकर सबमिट करें।
  • अब फीस का भुगतान कर आवेदन फॉर्म को कंप्लीट करें।

Chhattisgarh