कल मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में गुरु को विशेष स्थान दिया गया है और इसलिए गुरु पूर्णिमा का महत्व भी अधिक है। इस साल यह पर्व 13 जुलाई, बुधवार के दिन है। इस दिन लोग अलग-अलग तरीके से अपने गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। कुछ जातक इस दिन पूर्णिमा का व्रत करते हैं और भगवान विष्णु समेत माता लक्ष्मी का पूजन करते हैं।
शुभ मुहूर्त-
गुरु पूर्णिमा इस साल 13 जुलाई, बुधवार के दिन मनाई जाएगी।
पूर्णिमा तिथि 13 जुलाई को सुबह 4 बजे प्रारंभ होगी।
इसका समापन 14 जुलाई, गुरुवार को रात 12 बजकर 6 मिनट पर होगा।
पूजन विधि-
गुरु पूर्णिमा पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके बाद मंदिर को स्वच्छ कर वहां भगवान विष्णु और माता पार्वती के समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करें। यदि संभव हो तो इस दिन व्रत रखना भी लाभकारी होता है। इसके अलावा गुरु पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने भी विशेष महत्व है। अगर स्नान करना संभव न हो तो घर पर स्नान करते समय पानी में थोड़ सा गंगाजल मिला लें।
