Mar 12 2026 / 2:01 PM

देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे से की मुलाकात, शिंदे कैबिनेट में अमित ठाकरे बनेंगे मंत्री?

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की भूमिका को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं। आज उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में राज ठाकरे के घर उनसे मिलने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि एमएनएस को भी शिंदे की कैबिनेट में शामिल करते हुए अमित ठाकरे को मंत्री बनाया जा सकता है।

बता दें कि फ्लोर टेस्ट और स्पीकर के चुनाव के दौरान एमएनएस के इकलौते विधायक ने बीजेपी-शिंदे गुट वाली शिवसेना के समर्थन में वोट किया था। इससे पहले बुधवार को दोनों नेताओं की मुलाकात होने वाली थी। लेकिन किन्हीं कारणों से इसे टाल दिया गया था। आज वह मौका आखिर आ ही गया, जब दोनों ने मुलाकात की और सियासत पर बात की है।

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना को तबाह कर उद्धव ठाकरे के खिलाफ सीधा स्टैंड लिया। उद्धव ठाकरे को सत्ता से हटना पड़ा, क्योंकि शिंदे और उनके साथ 40 विधायकों ने महाविकास अघाड़ी की सरकार के खिलाफ बागी तेवर अपना लिए। उन्होंने कहा कि कहा हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे। इसके बाद राज्य में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनी। लोगों को कैबिनेट विस्तार का इंतजार है।

Chhattisgarh