Mar 10 2026 / 6:48 PM

भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों का सपना था छत्तीसगढ़ बनाने का

भेंट-मुलाकात : विधानसभा साजा, ग्राम ठेलका

रायपुर। भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों का सपना था छत्तीसगढ़ बनाने का। हमारा किसान समृद्ध बने, उनका विकास हो, यह हमारी पहली प्राथमिकता थी।

चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार ऋण माफी की घोषणा की और सरकार बनते ही 19 लाख किसान का 9500 हजार करोड़ का ऋण माफ किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद किसानों की स्थिति में सुधार करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए। धान के उचित मूल्य के साथ अन्य फसलों का भी समर्थन मूल्य लागू किया।

25 सौ रुपए प्रति क्विंटल में पहले साल धान की खरीदी की गई, अब और भी ज्यादा मिल रहा है।

Chhattisgarh