Nov 11 2025 / 7:55 AM

मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन

मुंबई। मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का 60 साल की उम्र में निधन हो गया है। नितिन पिछले लंबे से बिमार थे और उन्हें 3 दिसंबर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। नितिन को जिस दौरान अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, उस दौरान उनकी सेहत काफी गंभीर थी और करीब 26 दिनों तक अस्पताल में रहने में उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली हैं।

उनके दोस्त और निर्माता कलीम खान ने इस खबर की पुष्टि की। उनके मुताबिक, नितिन करीब 15 दिनों से अस्पताल में थे और वेंटिलेटर पर थे। बता दें कि नितिन मनमोहन की एक बेटी और बेटा है जो लगातार अस्पताल में उनके साथ थे।

बता दें कि नितिन मनमोहन ने कई सारी सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड की दी हैं, जिसमें से बोल राधा बोल, शूल, यमला पगला दिवाना और रेडी सहित की सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। नितिन मनमोहन फेमस विलेन मनमोहन के बेटे थे। मनमोहन ने ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ जैसी कई फिल्मों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों को हैरान कर दिया था। इसके अलावा भी उन्हें कई फिल्मों के लिए याद किया जाता है।

Chhattisgarh