Mar 13 2026 / 10:04 PM

अरुणाचल के सियांग पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सियोम ब्रिज समेत 26 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरूणाचल प्रदेश के सियांग पहुंचे। जहां उन्होंने नवनिर्मित सियाम पुल का उद्घाटन किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने बीआरओ की 26 परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। बता दें कि तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के एक महीने बाद राजनाथ सिंह अरुणाचल पहुंचे।

उद्घाटन के बाद अपने संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि जब मैं बचपन में साइनबोर्ड पर सीमा सड़क संगठन का संक्षिप्त रूप ‘BRO’ देखता था तो मुझे लगता था कि ये ‘ब्रो’ है, जिसे हमारी युवा पीढ़ी ‘भाई’ के लिए इस्तेमाल करती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अब सीमा सड़क संगठन का काम को देखने के बाद मुझे विश्वास है कि वे वास्तव में हमारे सशस्त्र बलों और लोगों के भाई हैं। मैं कह सकता हूं कि BRO को ‘भाई’ के रूप में पढ़ना गलत नहीं था।

राजनाथ सिंह ने चीनी सैनिकों द्वारा की गई अतिक्रमण की कोशिशों के मद्देनजर स्पष्ट कर दिया कि हमारी सेना हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार है। अगर कोई हमारी ओर आंख उठाकर देखेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सेना किसी को छेड़ती नहीं है, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं। बता दें कि गत दिनों भारतीय सेना की ओर से की जा रही अतिक्रमण की कोशिशों को ध्यान में रखते हुए देश के सभी सीमावर्ती इलाकों में ढांचागत निर्माण की दिशा में तेजी लाई जा रही है।

Chhattisgarh