Mar 13 2026 / 3:16 PM

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख, पूर्व मुख्‍यमंत्री सह राज्‍य सभा सदस्‍य शिबू सोरेन की तबीयत गुरूवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें रांची के मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक शिबू सोरेन की तबीयत अचानक गुरूवार को बिगड़ गई। इसके बाद उन्‍हें तत्‍काल रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि शिबू सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता हैं।

Chhattisgarh