Nov 11 2025 / 1:55 AM

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। सेहत बिगड़ने के बाद सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हॉस्पिटल की ओर से भी सोनिया गांधी की सेहत को लेकर अपडेट सामने आया है। सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि, सोनिया गांधी के टेस्ट कराए जा रहे हैं, उन्हें निगरानी में रखा गया है।

गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि, सोनिय गांधी की बुखार आने के बाद अस्पताल लाया गया था। फिलहाल उनकी सेहत स्थिर है। जरूरी दवाइयां दे दी गई हैं और कारणों की जांच की जा रही है।

गंगा राम अस्पताल के चेस्ट मेडिसीन विभाग के प्रमुख डॉ. अरुप बसु के मुताबिक, सोनिया गांधी को पहले भी फेफड़ों संबंधी शिकायत हो चुकी है। लिहाजा उनकी जांचें की जा रही है। बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सोनिया गांधी कई बार इसी तरह अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं।

इस साल में ये पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को बीमारी के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया हो। इससे पहले भी वह जनवरी के महीने में बीमार हो चुकी हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता को फेफड़ों में संक्रमण के चलते भर्ती किया गया था। उस दौरान सोनिया गांधी को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी।

Chhattisgarh