Mar 14 2026 / 4:51 PM

देशभर में कोरोना के 1249 नए केस, 2 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत मे कोरोना का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए नए कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक देश मे पिछले 24 घंटों के दौरान 1249 नए एक्टिव केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 2 लोगों की मौत की खबर है।

कर्नाटक और गुजरात से मौत के एक-एक मामले समाने आए हैं। इससे पहले पिछले दिन गुरुवार को देश में कोरोना के 1300 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान 3 लोगों की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 51 कम नए केस सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1249 नए केस सामने आए। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 925 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 7927 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 322 की तेजी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 00 हजार 667 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 61 हजार 922 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 818 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 1.19 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 1.14 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है।

वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.02 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Chhattisgarh