Mar 14 2026 / 6:20 PM

सीएम गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर कोरोना केस में तेजी आ रही है। जहां इस समय देश के कई राज्यों में कोरोना के नए मामले बढ़ रहे है। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

सीएम गहलोत ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

इसके अलावा जानकारी सामने आई है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। पूर्व सीएम ने ट्वीट कर लिखा, कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएँ और सावधानी बरतें।

बता दें, एक दिन पहले ही सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का सूरत में स्वागत किया था। पूर्व मुख्यमंत्री राजे की बात करें तो उन्होंने पिछले कुछ दिनों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत कई नेताओं से भी मुलाकात की है।

Chhattisgarh