Mar 14 2026 / 6:21 PM

पीएम मोदी ने कभी बदले की भावना नहीं रखी, हमेशा राजनेता जैसा व्यवहार रखा: गुलाम नबी आजाद

नई दिल्ली। पूर्व राज्यसभा सांसद और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की हैं। आजाद ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी उनके साथ बदले की भावना से काम नहीं किया। संसद में नेता विपक्ष रहने के दौरान वह भाजपा के विरोध में कई मुद्दों पर मुखर रहे, लेकिन पीएम मोदी ने फिर भी उनके साथ राजनेता के जैसे ही व्यवहार किया।

आजाद ने कहा, मैंने उनके साथ जो किया, उसके लिए मुझे मोदी को श्रेय देना चाहिए। वह बहुत उदार हैं। विपक्ष के नेता के रूप में मैंने उन्हें किसी भी मुद्दे पर नहीं बख्शा, चाहे वह धारा 370 हो या सीएए या हिजाब। उन्होंने कहा कि मैंने उनके कई बिल योजनाओं को पूरी तरह से फेल कर दिया लेकिन उन्होंने कभी भी बदले की भावना से नहीं बल्कि एक राजनेता के तौर पर ही व्यवहार किया। उन्होंने इसका बदला नहीं लिया और इसके लिए मुझे उनकी तारीफ करनी चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि जी23 को भाजपा का प्रवक्ता बताना मुर्खता है। अगर ऐसा था तो उन्हें कांग्रेस ने सांसद क्यों बनाया। उन्हें सांसद, महासचिव और पदाधिकारी क्यों बनाया गया। मैं अकेला हूं जिसने पार्टी बनाई है। बाकी लोग अभी वहीं हैं। यह दुर्भावनापूर्ण, और बचकाना आरोप है।

Chhattisgarh