Mar 14 2026 / 11:02 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, होम क्वारंटाइन हुए

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें फिलहाल घर में ही क्वारैंटाइन किया गया है। डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की है और अगले कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक, रक्षा मंत्री में हल्के लक्षण देखे गए हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, वह गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने वाले थे, लेकिन संक्रमित पाए जाने बाद वे वहां नहीं गए।

Chhattisgarh