Mar 15 2026 / 9:43 AM

देशभर में कोरोना के 214 नए केस, कोई मौत नहीं

नई दिल्ली। भारत में अब कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या प्रतिदिन कम होती जा रही है, जो देश के लिए राहत भरी खबर हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के भारत में 214 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से किसी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है।

इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 124 नए केस सामने आए थे जबकि 2 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 90 की तेजी दर्ज की गई है।

वहीं इस दौरान देश में 384 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 3,001 से घटकर 2,831 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 170 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 92 हजार 094 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 57 हजार 379 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 884 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है।

Chhattisgarh