बिहार: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
पटना। बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने का मामला सामने आया है। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों को चोटें भी आई हैं। छात्र नई शिक्षक नीति का विरोध कर रहे है और शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांग रहे है। अभी तक सरकार का इसपर कोई जवाब नहीं आया था।
बता दें कि शिक्षा विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जो भी छात्र नई शिक्षक नीति का विरोध करेगा उसके खिलाफ आचार संहिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्रों ने बिहार सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 72 घंटे के अंदर डोमिसाइल नीति लागू करे। यह भर्ती BPSC करवा रही है जो डोमिसाइल नीति को समाप्त कर दिया है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने कई बार समझाया लेकिन छात्र नहीं माने और लगातार आगे बढ़ रहे है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग 2 हजार से अधिक छात्र प्रदर्शन कर रहे थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। तभी छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि छात्रों ने जवानों पर पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। उसके बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
