Mar 15 2026 / 3:12 PM

सहारा इंडिया के लाखों निवेशकों के लिए खुशखबरी, अमित शाह ने लॉन्च किया रिफंड पोर्टल

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया है। इस दौरान शाह ने कहा कि अब इस पोर्टल के जरिए निवेशकों को उनके डूबे हुए पैसे मिलेंगे। बता दें कि बीते सोमवार को शाह ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वह सहारा रिफंड पोर्टल की शुरुआत करेंगे जिसके जरिए निवेशकों को उनके डूबे हुए पैसे मिलेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशकों के करीब 5 हजार करोड़ से भी अधिक रुपए बैंक में फंसे हुए हैं। कई सालों से निवेशक अपने पैसे सुरक्षित निकालने के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक ऐसा कोई रास्ता तैयार नहीं किया गया था, जिससे निवेशकों को उनके पैसे प्राप्त हो सकें, लेकिन अब शाह द्वारा उठाए गए इस कदम से निवेशकों को नई उम्मीद मिली है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा आज सहारा रिफंड पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस लॉन्च हुए पोर्टल के जरिए निवेशकों को फसें हुए करोड़ों पैसे वापस मिलेंगे। पोर्टल के लॉन्च होने से निवेशकों को पूरा विश्वास है कि उनके पैसे उन्हें जरूर वापस मिल जाएंगे।

अमित शाह ने कार्यक्रम की शुरूवात में बताया कि सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए सहकारी समितियों के निवेशकों को सालों से फसे पैसे वापस दिए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने लॉन्च पर बताया कि शुरुवात में 4 करोड़ लोगों को फायदा होगा। सहारा पोर्टल के माध्यम से 5000 करोड़ रुपये निवेशकों को लौटाए जाएगें।

जिन निवेशकों का मैच्योरिटी पीरियड पूरा हो गया है केवल उन्हें ही इस रिफंड पोर्टल के जरिए रकम वापस मिलेगी। रकम वापस करने से पहले वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को किया जायेगा। इस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को एक महीने का वक्त लग सकता है।

इस ऑनलाइन क्लेम को दर्ज करने के 15 दिन के अंतराल में SMS के जरिए निवेशकों को सुचना दी जाएगी। इस सूची के बाद रकम निवेशकों के बैंक खाते में आ जाएगी, कुल मिलाकर इस प्रक्रिया को 45 दिन का समय लगेगा। रिफंड पोर्टल के लॉन्च होने से 10 करोड़ निवेशकों को इस प्रोसेस के जरिये पैसे लौटाए जायेगें।

Chhattisgarh