स्मृति ईरानी का गंभीर आरोप- राहुल गांधी ने किए फ्लाइंग किस के इशारे
नई दिल्ली। बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नया विवाद खड़ा हो गया है। जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है कि जब वह लोकसभा से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने अभद्र इशारा किया। स्मृति ईरानी का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने अपना भाषण खत्म करने के बाद संसद से बाहर जाते वक्त महिला सांसदों को फ्लाइंग किस किया। स्मृति ईरानी ने उनके इस बर्ताव की लोकसभा में निंदा भी।
अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि संसद में जब महिलाएं बैठी हुई थीं तो किसी का इस तरह फ्लाइंग किस का इशारा करके जाना काफी अभद्र है। स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि एक बात पर मैं आपत्ति जताना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। जब सदन में महिला सांसद बैठी हुई हैं, उस वक्त फ्लाइंग किस का इशारा किया गया। ऐसे गरिमा विहीन आचरण को सदन में कभी नहीं देखा गया।
वहीं राहुल गांधी के इस व्यवहार की भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने लोकसभा स्पीकर से शिकायत भी कर दी है। भाजपा की महिला सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात कर चिट्ठी भी सौंपी। साथ ही राहुल गांधी के इस आचरण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इसके बाद राहुल गांधी पर तीखा वार करते हुए स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि ये उस खानदान के लक्षण है जिसे देश ने भी देखा है। स्मृति ईरानी के इस आरोप के बाद संसद में खूब हंगामा हुआ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराइ गई है। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी का कहना है, वह देश के बाहर गए।
राहुल गांधी ने कहा, बड़े पैमाने पर उभार होने वाला है, अब सवाल यह है कि विपक्ष इस उभार का इस्तेमाल राजनीति को बदलने के लिए कैसे प्रभावी ढंग से कर सकता है। इसके बाद उन्होंने कहा, पूरे देश में केरोसिन फैल गया है, हमें बस एक माचिस की जरूरत है। भारत के खिलाफ आवाज उठाने वाले मिन्हाज खान से उनकी मुलाकात हुई।
बता दें, सत्ता पक्ष की ओर से राहुल गांधी के भाषण पर स्मृति ईरानी ने जवाब दिया जहां भाजपा की महिला सांसद ने भी विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। हालांकि स्मृति ईरानी ने जैसे ही सदन में बोलना शुरू किया वैसे ही राहुल गांधी लोकसभा सदन से बाहर निकल गए। दरअसल अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान में अपने कार्यक्रम के लिए संसद भवन से रवाना हो गए हैं।
