मध्य प्रदेश में बीजेपी की तीसरी सूची जारी, मोनिका बट्टी को अमरवाड़ा से बनाया प्रत्याशी
भोपाल। मंगलवार को बीजेपी ने सिंगल नाम के साथ अपनी तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें अमरवाड़ा (अजजा) सीट पर मोनिका बट्टी को उम्मीदवार बनाया है। मोनिका बट्टी अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं और हाल ही में वो बीजेपी में शामिल हुई हैं। उनके पिता मनमोहन शाह भट्टी भी विधायक रह चुके हैं। बता दें कि गोंडवाना पार्टी का अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में खासा प्रभाव है। ये अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है जिसपर बीजेपी ने मोनिका बट्टी के नाम का ऐलान किया है।
इस सीट पर पूर्व मंत्री प्रेम नारायण ठाकुर के बेटे उत्तम ठाकुर को लेकर अटकलें थीं लेकिन अब स्थिति साफ हो गई है। मोनिका बट्टी का अपने क्षेत्र में काफी असर है और उनका नाम घोषित किए जाने के बात तय हो गया है उनको टिकट देकर बीजेपी वहां के आदिवासी वोटों को साधने की कोशिश में है।
बीते सोमवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इस सूची में केंद्रीय मंत्री नेरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्राद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते समेत कई सांसदों को टिकट दिया गया हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से टिकट दिया गया है। वहीं उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय को टिकट मिलने की संभावना कम हो गई है क्योंकि बीजेपी एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट देती है।
