Mar 16 2026 / 2:39 AM

सीएम मान ने धान खरीद को लेकर दिये सख्त आदेश, ‘न किसान मंडी में रात काटेगा और न ही उसकी फसल’

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में सभी जिले के डीसी के साथ मीटिंग की। इस दौरान धान की खरीद को लेकर सीएम मान ने सभी जिलों के डीसी को कहा कि मंडियों में फसल पड़ाव बार ही आया करेगी।

उन्होंने कहा कि शैलर भी किसानों से अच्छी तरह से फसल खरीद रहे हैं। किसानों को मंडियों में रात नहीं काटनी पड़ेगी। सीएम मान ने सभी डीसी को आदेश जारी किए हैं कि वह हर रोज 7-8 मंडियों का दौरा करें और वहां की स्थिति का जायजा लें।

सख्त आदेश जारी करते हुए सीएम मान ने कहा कि त्यौहारों से पहले ही फसल की खरीद पूरी होनी चाहिए। पंजाब में ‘न किसान मंडी में रात काटेगा और न ही उसकी फसल’ इस फार्मूले पर पंजाब सरकार काम करेगी। सीएम मान ने कहा कि मंडियों में धान क्रमवार ही आएगी और क्रमवार ही धान की रोपाई होगी।

मीटिंग में इस दौरान पराली की समस्या के मुद्दे पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को पराली मुद्दे पर जागरूक किया जाए। सीएम मान ने कहा कि आने वाले 15 दिनों में मॉनटरिंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले 23 हजार मशीनें और दी जाएंगी। सभी जिले के डीसी को मशीनों का सही इस्तेमाल करवाने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं।

Chhattisgarh