सीएम भगवंत मान ने विरोधियों को दी खुली बहस की चुनौती
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने विरोधियों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने विरोधियों को पंजाब से जुड़े मुद्दों पर खुली बहस का न्योता दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वाड़िंग-प्रताप बाजवा को मेरा खुला निमंत्रण है कि वे रोज-रोज की किच-किच की बजाय पंजाबियों और मीडिया के सामने आएं और बैठें।
सीएम ने आगे कहा कि पंजाब को किसने लूटा है? अब तक भाई-भतीजे, जीजा-साले, दोस्त, टोल प्लाजा, युवा किसान, व्यापारी, दुकानदार, गुरुओं की वाणी, नहरों का पानी, आइए सभी मुद्दों पर लाइव बहस करें, आप कागजात लाना चाहते हैं, ले आओ लेकिन मैं मौखिक रूप से ही बोलूंगा, एक नवंबर पंजाब डे ठीक रहेगा, आपको तैयारी के लिए भी समय मिल जाएगा। मेरी तो पूरी तैयारी है क्योंकि सच बोलने के लिए रट्टे नहीं लगाने पड़ते।
