Mar 12 2026 / 6:50 AM

शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 727.71 अंक या 1.10 प्रतिशत 66,901.92 और एनएसई निफ्टी 206.90 अंक या 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,096.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, एमएंडएम, विप्रो, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्लू स्टील, टीसीएस, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा, एलएंडटी, भारतीय एयरटेल, सन फार्मा, एसबीआई, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, पावर ग्रिड, आईटीसी, एनटीपीसी, रिलायंस, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयर्स बढ़कर बंद हुए हैं। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाइटन और नेस्ले के शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं।

Chhattisgarh