तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बनेंगे रेवंत रेड्डी, 7 दिसंबर को लेंगे शपथ
नई दिल्ली। रेवंत रेड्डी का तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो। उनके 7 दिसंबर को शपथ लेने की संभावना है, उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे। दरअसल कांग्रेस के अंदर तेलंगाना के सीएम चेहरे को लेकर असमंजस की स्थिति देखी जा रही थी। मगर कांग्रेस आलाकमान ने मंत्रणा करके रेवंत रेड्डी के नाम का ऐलान कर दिया है।
रेड्डी की नियुक्ति के साथ करीब 16 या 17 विधायकों के मंत्री पदों पर शपथ लेने की उम्मीद जताई जा रही है। इन नामों में उत्तम कुमार रेड्डी का नाम शामिल है। उत्तम का नाम भी सीएम पद के दावेदारों में जोरशोर से लिया जा रहा था। मगर ऐन मौके पर रेवंत के नाम पर मुहर लग गई।
उत्तम के अलावा दामोदर राजनरसिम्हा, श्रीधर, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, कोंडा सुरेखा और सीताक्का जैसे वरिष्ठ पार्टी सदस्य मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 50 से अधिक विधायकों ने रेड्डी को अपना समर्थन देने दावा किया है। इससे उनकी पार्टी के अंदर मजबूत पकड़ को दिखाता है।
दरअसल, तेलंगाना बनने के बाद पहली बार कांग्रेस ने प्रदेश में अपना खाता खोला है, वह भी बहुमत के साथ। 119 विधानसभा सीटों वाले तेलंगाना में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 64 सीटें जीती। 8 सीटें भाजपा को मिलीं, वहीं 15 सीटें अन्य को मिलीं। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का 9 साल पुराना किला ध्वस्त हो गया।
