Mar 12 2026 / 9:42 AM

शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 271.50 अंक की बढ़त के साथ 71,657.71 के लेवल पर जबकि एनएसई निफ्टी सूचकांक 73.86 अंकों की मजबूती के साथ 21,618.70 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में रिलायंस, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्लू स्टील, विप्रो, टीसीएस, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर हरे निशान में बंद हुए। एनटीपीसी, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, एमएंडएम, एचयूएल और भारती एयरटेल लाल निशान में बंद हुए हैं।

निफ्टी में आज गिरने वाले शेयरों की अपेक्षा बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। आज के सत्र में मिड और लार्ज कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ है। ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, एनर्जी, निजी बैंक, इन्फ्रा, कमोडिटी, सर्विस सेक्टर इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुआ है। रियल्टी, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ।

Chhattisgarh