Mar 12 2026 / 9:45 AM

शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 199.17 अंकों की गिरावट के साथ 73,128.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 65.16 अंक फिसलकर 22,032.30 के लेवल पर बंद हुआ। हालांकि, बैंक निफ्टी अन्य इडेक्स की तुलना में अच्छी स्थिति में था और 33 अंक की गिरावट के साथ 48,125 अंक पर बंद हुआ।

बाजार में आज गिरावट का असर मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप इंडेक्स पर देखा गया। ऑटो, आईटी,फिन सर्विस, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा, पीएसई इडेक्स लाल निशान में बंद हुए। वहीं, एफएमसीजी, पीएसयू और मेटल इंडेक्स में खरीदारी देखी गई।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, एनटीपीसी, विप्रो, टेक महिंद्रा, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, सन फार्मा, पावर ग्रिड, टीसीएस, एमएंडएम, भारती एयरटेल, एसबीआई, नेस्ले, एचयूएल, कोटक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस गिरावट के साथ बंद हुए।

टाटा स्टील, टाइटन कंपनी, मारुति सुजुकी, आईटीसी, जेएसडब्लू स्टील, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं।

Chhattisgarh