Mar 12 2026 / 7:50 AM

शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1,628.01 अंकों या 2.22% की गिरावट के साथ 71,500.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 473.35 अंकों या 2.15% प्रतिशत फिसलकर 21,558.95 के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान बाजार में बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली दिखी।

आज आईटी को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, रियल्टी, एफएमसीजी और बैंकिंग शेयरों में हुई है।शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट एचडीएफसी बैंक में हुई। दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजों के कारण एचडीएफसी बैंक का शेयर 8.46 प्रतिशत तक गिर गया। सेंसेक्स में ये टॉप लूजर भी था।

इसके अलावा टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्लू स्टील, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, एसबीआई,एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, आईटीसी, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, रिलायंस, एनटीपीसी, विप्रो, एचयूएल, टाइटन और एलएंडटी के शेयर लाल निशान में बंद हुए। एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, नेस्ले और पावर ग्रिड हरे निशान में बंद हुए हैं।

Chhattisgarh