Nov 11 2025 / 11:45 PM

महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज शिवसेना नेता डॉ. मनोहर जोशी का निधन हो गया है। वो 86 वर्ष के थे। बता दें कि एक दिन पहले ही उन्हें हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में हो रहा था। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उन्हें आईसीयू में रखा गया था और उनकी हालत बहुत गंभीर थी।

बता दें कि तड़के उन्होंने अंतिम सांसे लीं। साथ ही मनोहर जोशी के बेटे उमेश ने कहा है कि जोशी का दाह संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में होने वाला है। तब तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए माटुंगा स्थित उनके घर पर रखा जाएगा।

बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी की स्वास्थ्य पिछले साल मई से ही ठीक नहीं था। तब उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। इसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां वह कुछ दिनों तक अर्ध-चेतन अवस्था में रहे। जब डॉक्टरों को उनके ठीक होने की कम उम्मीद दिखी तो उन्हें अपने शिवाजी पार्क स्थित घर में वापस जाने के लिए कहा गया था, जहां उनकी देखभाल की जा रही थी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मनोहर जोशी को राजनीति की दुनिया में ‘सर’ कहकर बुलाया जाता था। ये उनका पॉपुलर नाम था। जोशी लोकसभा के अध्यक्ष भी रहे थे लेकिन उन्होंने चारों कानून बनाने वाली संस्थाओं में बड़े पदों को संभाला था। वो महाराष्ट्र के विधानमंडल के दोनों सदन और परिषद के सदस्य थे।

राजनीतिक गलियारों में उनकी मोमरी को लेकर कई तरह की बातें की जाती थी। उनकी याददाश्त बहुत तेज थी और वो कुछ नहीं भूलते थे। उन्हें अलग-अलग विषयों का बहुत ज्यादा ज्ञान था। पढ़ाई की बात करें तो पढ़े-लिखे होने के साथ-साथ वो एक सफल राजनीतिज्ञ और व्यवसायी रहे।

डॉ. जोशी साल 1995 से लेकर 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर रहे थे। इसके अलावा विपक्ष के नेता और मुंबई के मेयर का पद भी संभाला। साल 2002 से लेकर 2004 तक उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर काम किया। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वो उद्योग मंत्री भी रहे।

Chhattisgarh