Mar 16 2026 / 10:54 PM

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा में दंगा कराने के बाद आरोपी दिल्ली आकर छिप गया था।

हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक, हिंसा भड़काने के बाद मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक फरार हो गया था। वह दिल्ली में छुपा हुआ था। उत्तराखंड पुलिस लगातार इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को मास्टरमाइंड के बारे में कुछ इनपुट मिली, जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से आरोपी को धर दबोचा।

गौरतलब है 8 फरवरी को हुई हिंसा के मामले में हल्द्वानी नगर निगम ने मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के खिलाफ सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में वसूली का नोटिस जारी किया था। 2.44 करोड़ रुपये की वसूली का मामला बना था, जिसमें मलिक के समर्थकों पर ‘मलिक का बगीचा’ में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला करने और नगर निगम की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है।

बता दें कि मलिक का बगीचा अब्दुल मलिक का ही था, जहां अवैध निर्माण हटाने के लिए प्रशासन गया था। इसके बाद हिंसा हुई थी। हिंसा में कुल 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Chhattisgarh