Mar 17 2026 / 12:07 AM

आप ने जारी की दिल्ली और हरियाणा में लोकसभा उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 4 लोकसभा सीटों और हरियाणा की एक लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। आप ने नई दिल्ली संसदीय सीट से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार और दक्षिणी दिल्ली से सहीराम को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से सुशाली गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है।

बता दें कि कांग्रेस और आप के बीच इंडिया गठबंधन के तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक की सीट मिली है। इसके साथ ही गोवा में दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी।

वहीं गुजरात की 24 सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और दो सीटों पर आप के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही हरियाणा की 9 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार उतरेंगे, वहीं कुरुक्षेत्र की लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, पंजाब में दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं होगा।

Chhattisgarh