पाकिस्तान में गहरी खाई में गिरी बस, 10 लोगों की मौत, कई घायल
नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि खैबर पख्तूनख्वा में रात के अंधेरे में पहाड़ियों से गुजर रही यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
बस हरिपुर जिले में खानपुर के पहाड़ी गांव की तरफ जा रही थी। रास्ते में तरनावा में यह हादसे का शिकार हो गई। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बस के खाई में गिरने की खबर मिलते ही राहत-बचाव दल
घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बस हरिपुर जिले के खानपुर से एक पहाड़ी गांव की ओर जा रही थी, तभी तरनावा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि तेज गति के कारण एक मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में गिर गई।
