Mar 17 2026 / 12:17 AM

डीएमके नेता ए राजा का विवादित बयान, बोले- हम सब राम के शत्रु हैं, रामायण पर विश्वास नहीं

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाले द्रमुक कांग्रेस नेता ए राजा एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। तमिलनाडु से डीएमके सांसद ए राजा ने भारत को एक देश मानने से इनकार किया। साथ ही भगवान श्रीराम को लेकर भी विवादित बयान दिया है।

डीएमके नेता ए राजा ने कहा कि उनके राज्य के लोग जय श्री राम और भारत माता को स्वीकार नहीं करेंगे, अगर आप कहते हैं कि यह भगवान है। अगर ये आपकी जय श्री राम है, अगर ये आपकी भारत माता की जय है तो हम उस जय श्री राम और भारत माता की जय को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। तमिलनाडु स्वीकार नहीं करेगा। तुम जाकर बताओ, हम राम के शत्रु हैं।

डीएमके नेता ए राजा ने कहा कि मुझे रामायण और भगवान राम में विश्वास नहीं है। अगर आप कहते हैं कि रामायण के नाम पर मानव सद्भाव है, जहां चार भाई भाई-बहन के रूप में पैदा होते हैं, एक कुरावर भाई के रूप में, एक शिकारी भाई के रूप में, दूसरा बंदर एक और भाई के रूप में, एक और बंदर छठे भाई के रूप में पैदा होता है, तो आपका जय श्री राम है ही बेवकूफ।

Chhattisgarh