Mar 12 2026 / 6:04 AM

शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 335 अंक बढ़कर 73,097 अंक और निफ्टी 148 अंक बढ़कर 22,146 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, बैंकिंग शेयरों में कमजोरी का रुझान रहा। निफ्टी बैंक 191 अंक गिरकर 46,789 अंक पर बंद हुआ।

मिडकैप और लार्जकैप शेयरों में आज जमकर तेजी हुई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3.45 प्रतिशत बढ़कर 14,788 अंक और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 929 अंक बढ़कर 46,901 अंक पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में ऑटो, आईटी, पीएसयू, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में खरीदारी हुई। निजी बैंकिंग शेयरों में कमजोरी देखी गई।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, विप्रो, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, एमएंडएम, एलएंडटी, टीसीएस, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, पावर ग्रिड, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एनटीपीसी बढ़कर बंद हुए हैं। वहीं, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस,एसबीआई, जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, आईटीसी, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Chhattisgarh