Mar 17 2026 / 6:10 AM

शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा गुरुवार को शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं। गोविंदा ने शिवसेना में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने पार्टी की औपचारिक सदस्यता ले ली। माना जा रहा है कि गोविंदा को उत्तर-पश्चिमी मुंबई सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

शिवसेना की सदस्यता लेने के बाद गोविंदा ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी मिली है, उसको वो पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। बता दें कि गोविंदा उत्तर-पश्चिमी सीट से पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।

बता दें कि गोविंदा ने 2004 में सक्रिय राजनीति में डेब्यू किया था। उस समय वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे थे। तब उन्होंने नॉर्थ मुंबई सीट से चुनाव लड़कर बीजेपी के दिग्गज उम्मीदवार राम नाईक को हराया था। इसके बाद राम नाइक ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी बने।

हालांकि गोविंदा ने फिर कोई चुनाव नहीं लड़ा और निजी कारणों का हवाला देते हुए राजनीति से सन्यास ले लिया था। अब उन्होंने महाराष्ट्र के सत्ताधारी दल शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थाम लिया है। चर्चा है कि वह शिवसेना के टिकट पर नॉर्थ-वेस्ट मुंबई सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट से फिलहाल शिवसेना के गजानन कीर्तिकर सांसद हैं।

Chhattisgarh