Mar 17 2026 / 9:29 AM

जम्मू कश्मीर में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद घर, दफ्तर और दुकानों में काम कर रहे लोग सड़कों पर निकल आए। जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि शाम 5 बजे करीब जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार की रात हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। चंबा के अलावा मनाली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तुरंत बाद फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

Chhattisgarh