Mar 14 2026 / 8:27 PM

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने परिवारजनों के साथ डाला वोट


देश में आज यानी सोमवार, 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनता के साथ नेता भी अपना वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधानसभा 1 से विधायक श्री कैलाश विजयवर्गीय ने परिवारजनों के साथ माँ कंकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय नंदानगर पहुँचकर मतदान किया।

मतदान के पूर्व विजयवर्गीय परिवार ने भगवान शिव का पूजन अर्चन किया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व परिवारजनो ने आमजन के साथ कतारबद्ध होकर मतदान किया इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री रमेश मेंदोला भी साथ थे।

Chhattisgarh