बीजेपी ने 24 राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी-सहप्रभारी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 24 राज्यों में प्रभारी को नियुक्त किया है। कई राज्यों में भाजपा ने सह प्रभारी को नियुक्त किया है। लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद भाजपा में बदलाव की अटकलें लग रही थी। प्रभारियों की नियुक्ति से इस बदलाव की शुरुआत हो गई है। देश के अलग-अलग राज्यों में आगे होने वाले विधानसभा चुनाव के नजरिए से बीजेपी की यह नियुक्ति अहम है।
बीजेपी ने राज्यों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बिहार में विनोद तावड़े को प्रभारी और दीपक प्रकाश को सह प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश की कमान दी गई है। वहीं, सतीश उपाध्याय को सहप्रभारी बनाया।
प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी की लिस्ट
- अंडमान और निकोबार-प्रभारी-रघुनाथ कुलकर्णी
- अरुणाचल प्रदेश-प्रभारी-अशोक सिंघल
- बिहार-प्रभारी- विनोद तावड़े
बिहार- सहप्रभारी- दीपक प्रकाश - छत्तीसगढ़-प्रभारी-नितिन नबीन
- दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव-प्रभारी-दुष्यंत पटेल
- गोवा प्रभारी- आशीष सूद
- हरियाणाप्रभारी-सतीश पूनिया
हरियाणा- सहप्रभारी- सुरेंद्र सिंह नगर - हिमाचल प्रदेश-प्रभारी-श्रीकान्त शर्मा
हिमाचल प्रदेश- सहप्रभारी- संजय टंडन - जम्मू और कश्मीर-प्रभारी-तरुण चुघ
जम्मू एवं कश्मीर- सहप्रभारी- आशीष सूद - झारखंडप्रभारी- लक्ष्मीकांत बाजपेयी
- कर्नाटक-प्रभारी- डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल
कर्नाटक- सहप्रभारी- सुधाकर रेड्डी - केरल-प्रभारी- प्रकाश जावड़ेकर
केरल- सहप्रभारी- अपराजिता सारंगी - लद्दाख- प्रभारी- तरूण चुघ
- मध्य प्रदेश- प्रभारी- डॉ. महेंद्र सिंह
सह प्रभारी- सतीश उपाध्याय - मणिपुर- प्रभारी- अजीत गोपछड़े
- मेघालय- प्रभारी- अनिल एंटनी
- मिजोरम- प्रभारी- देवेश कुमार
- नागालैंड- प्रभारी- अनिल एंटनी
- ओड़िशा- प्रभारी- विजयपाल सिंह तोमर
सह प्रभारी- लता उसेंडी - पुदुचेरी- प्रभारी- निर्मल कुमार सुराना
- पंजाब- प्रभारी- विजयभाई रुपानी
सह प्रभारी- नरिंद्र सिंह - सिक्किम- प्रभारी- दिलीप जायसवाल
- उत्तराखंड- प्रभारी- दुष्यंत कुमार गौतम
सह प्रभारी- रेखा वर्मा - उत्तर-पूर्व प्रदेश- प्रभारी- संबित पात्रा
सह प्रभारी- वी. मुरलीधरन
