Apr 03 2026 / 12:22 PM

तालिबान का पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला, 3 पाक सैनिकों की मौत

नई दिल्ली। पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक का जवाब अफगानिस्तान की तालिबान सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक से दिया है। तालिबान ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। तालिबानी लड़ाकों ने डूरंड लाइन पार कर खोस्त खुर्रम बॉर्डर के पास पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। इस दौरान आर्टिलरी और टैंकों से लगातार गोलाबारी की। इसके बाद सैन्य अड्डे और गाड़ियों को फूंक डाला। इस हमले में 3 पाक सैनिकों की मौत हुई है।

सूत्रों के मुताबिक अफगान सेना की तरफ से आर्टिलरी और टैंकों के जरिए लगातार हमले कर रही है। सीमा पर देर रात तक गोलाबारी जारी रही, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे तक इस सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान के 3 सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

अफगानिस्तान ने इससे पहले 3 मार्च को पाकिस्तान की सेना पर आरोप लगाया था कि उसने कुनार प्रांत के असदाबाद के बाहर वाले इलाकों में गोलीबारी की थी। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए थे। घायलों में ज्यादा संख्या महिलाओं और बच्चों की थी। यह तनाव फरवरी में शुरू हुआ था, जब पाकिस्तान ने अफगान सीमा के पास हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी सीमा पार कार्रवाई की थी।

Chhattisgarh