एक्सटेंशन पर चल रहे 243 अधिकारियों की सेवाएं की खत्म, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा और अहम फैसला लिया है। सरकार ने अलग-अलग पोस्ट पर एक्सटेंशन पर चल रहे कई लोगों को हटाने का ऑर्डर दिया था। इस बार पश्चिम बंगाल सरकार ने नामों की लिस्ट जारी कर उन्हें टर्मिनेट कर दिया है। इस लिस्ट में अलग-अलग डिपार्टमेंट के 240 से ज़्यादा लोग शामिल हैं।
शुभेंदु सरकार ने ज्यूडिशियल डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया है। बंगाल सरकार की तरफ से नोटिस जारी किया गया है जिसमें सभी कर्मचारियों को सुबह 10:15 बजे तक ऑफिस पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शाम 5 बजकर 15 मिनट से पहले ऑफिस न छोड़ने को कहा गया है।
