Sep 19 2026 / 6:00 PM

ममता बनर्जी को लगा बहुत बड़ा झटका, टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस लेने का किया ऐलान

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्य ममता बनर्जी को नंदीग्राम में बड़ी निराशा मिलने के बाद अब एक और तगड़ा झटका लगा है। रेजीनगर उपचुनाव से टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है, और अब वो रेजीनगर सीट से उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। शनिवार को ममता बनर्जी की पार्टी के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने चुनावी मैदान छोड़ दिया।

ममता बनर्जी ने अब इन दोनों नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर अपने उम्मीदवार खो दिए हैं। इन दोनों ही सीटों पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होना है। ममता बनर्जी के लिए पश्चिम बंगाल की राजनीति में मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम के बाद अब मुर्शिदाबाद के रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में भी ममता बनर्जी के TMC खेमे के सामने नई मुश्किलें खड़ी हो गयी है।

ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका लगते हुए अब रेजीनगर उपचुनाव से TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। इससे पहले नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।

TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने आज शनिवार को सुबह पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इतने शॉर्ट टाइम में मतदाताओं को नए चुनाव चिह्न से परिचित कराना बहुत ही मुश्किल है। इसलिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके साथ चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त कार्यकर्ता नहीं बचे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि रेजीनगर उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है। मैं दोपहर 3 बजे तक प्रशासनिक भवन जाकर अपना नामांकन पत्र वापस ले लूंगा। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई कार्यकर्ता प्रशासन के डर की वजह से पीछे हट गए हैं। आपको बताते चले कि राज्य की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले ममता की अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस बिखरी हुई स्थिति में है। दोनों सीटों पर ममता के पास अब कोई उम्मीदवार नहीं बचा है।

Chhattisgarh