Sep 23 2026 / 10:06 PM

इंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई


सरकारी जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

इंदौर। इंदौर जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण तथा अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में आज जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सनावदिया में सरकारी पट्टे की जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।

एसडीएम श्री अजय भूषण शुक्ला ने बताया कि तहसील भिचौली हप्सी के सनावदिया गांव में भूमि स्वामी जितेंद्र पिता करण सिंह ने सर्वे नंबर 680/1/1/2/3 और 680/1/1/2/6 की करीब 0.550 हेक्टेयर शासकीय पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉट काटकर बेचना और निर्माण शुरू कर दिया था। सूचना पर एसडीएम श्री अजय भूषण शुक्ला, तहसीलदार श्री अनिल पटेल तथा श्री अजय अहिरवार और राजस्व अमले ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन पक्के निर्माण और सड़कों पर बुलडोजर चलाकर पूरी कॉलोनी को जमींदोज कर दिया। इस मामले में आरोपी बने सिंह, चम्पालाल और जितेंद्र पर पहले से ही अवैध कॉलोनी के तहत एफआईआर दर्ज है।

Chhattisgarh