Sep 24 2026 / 5:04 PM

CBSE ने 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर किए जारी

नई दिल्ली। CBSE ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। स्टूडेंट्स सैंपल पेपर और तय मार्किंग स्कीम CBSE की ऑफिशियल एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

इसके अलावा मार्किंग स्कीम को समझकर अपना स्टडी प्लान तैयार कर सकते हैं। CBSE के दोनों कक्षाओं के सैंपल क्वेशचन पेपर ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं। बोर्ड कभी भी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर सकता है।

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए कुल 61 विषयाें के सैंपल पेपर जारी किए हैं। साथ ही 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए कुल 79 विषयाें के सैंपल पेपर जारी किए हैं।

CBSE ने दोनों क्लास के लिए सब्जेक्ट के हिसाब से SQP यानी सब्जेक्ट वाइस क्वेश्चन पेपर जारी किए हैं। CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्र इनका इस्तेमाल एक डिटेल्ड रेफरेंस के तौर पर कर सकते हैं। 10वीं बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए कुल 61 विषयाें के सैंपल पेपर जारी किए हैं। इसके साथ ही एग्जाम असेसमेंट और मार्किंग स्कीम भी जारी की गई है।

12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए कुल 79 विषयाें के सैंपल पेपर जारी किए हैं। इसके साथ ही एग्जाम असेसमेंट और मार्किंग स्कीम भी जारी की गई है। स्टूडेंट्स विषयवार सैंपल पेपर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 फरवरी महीने से शुरू होने की उम्मीद है। 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम मार्च के आखिर तक, जबकि 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम अप्रैल तक आयोजित किए जा सकते हैं। बोर्ड कभी भी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर सकता है।

सैंपल पेपर छात्रों को असली परीक्षा से पहले बोर्ड परीक्षा के स्ट्रक्चर और फॉर्मेट को समझने में मदद कर सकते हैं। तय समय में सवालों के जवाब देने की प्रैक्टिस करने और उन विषयों की पहचान करने के लिए इन पेपरों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्किंग स्कीम से पता चलता है कि जवाबों का मूल्यांकन कैसे किया जाता है।

Chhattisgarh