गुवाहाटी के नाइट क्लब में महिला से शर्मनाक हरकत, बाउंसरों ने मारपीट के साथ कपड़े भी उतारे, 7 गिरफ्तार
गुवाहाटी। असम में एक महिला के साथ मारपीट के साथ साथ एक बड़ा ही संगीन मामला सामने आया है। गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के बाहर महिला से कथित मारपीट और उसके कपड़े उतारने के मामले को लेकर पुलिस ने मैनेजर और बाउंसर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, महिला के साथ बार के अंदर और बाद में बेसमेंट की ओर ले जाकर मारपीट की गई। गिरफ्तार आरोपितों में तीन महिलाएं हैं। इस घटना का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात खानापारा इलाके के एक नाइट क्लब में हुई बताई गई है।
गुवाहाटी के एक नाइटक्लब में महिला से मारपीट और कपड़े उतारने के आरोप में प्रबंधक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वायरल वीडियो में महिला बिना कपड़ों के फर्श पर लेटी हुई दिखाई दे रही है और 2 अन्य महिलाएं उसे लात मार रही हैं। उनके साथ कुछ पुरुष भी नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में एक महिला उसे उठाने की कोशिश करती है, तभी एक कार आती है और सारे व्यू ब्लॉक कर देती है।
वायरल वीडियो में एक महिला पार्किंग में जमीन पर पड़ी दिखाई दे रही है। कुछ लोग उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बाद में एक अन्य महिला उसे बचाने पहुंचती है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस के मुताबिक, क्लब वाली बिल्डिंग में काम करने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि महिला ने क्लब के अंदर एक महिला बाउंसर पर बीयर की बोतल से हमला किया था। वहीं, गिरफ्तार किए जाने वालों में नाइटक्लब मैनेजर, इवेंट मैनेजर और फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव भी शामिल हैं।
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और आरोपितों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, महिला को कथित तौर पर ज़मीन पर गिराया गया, उसके कपड़े उतारे गए और उस जगह के अंदर उसके साथ मारपीट की गई।
