Mar 15 2026 / 10:59 AM

यूनिफार्म सिविल कोड पर आप ने किया मोदी सरकार का समर्थन, कहा- आम सहमति बनानी चाहिए

नई दिल्ली। एक तरह जहां विपक्ष पार्टियां यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मोदी सरकार पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रही है। कांग्रेस, डीएमके समते कई दल इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने यूसीसी पर खुलकर अपना समर्थन दे दिया है।

आप नेता संदीप पाठक ने आज बयान दिया है कि हम सैद्धांतिक रूप से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन करते हैं क्योंकि अनुच्छेद 44 भी कहता है कि देश में यूसीसी होना चाहिए। यूसीसी को लेकर केजरीवाल की पार्टी ने कहा कि समान नागरिक संहिता पर सभी धर्मों, राजनीतिक दलों और संगठनों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाना चाहिए और आम सहमति बनाई जानी चाहिए।

बता दें कि, देश भर में सामान नागरिक संहिता को लेकर बहस तेज हो गई है, जहां मंगलवार को भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि वोट बैंक के भूखे लोग हैं जो तीन तलाक की वकालत करते हैं। भारत के मुसलमान भाई-बहनों को ये समझना होगा कि कौन से राजनीतिक दल हैं जो उन्हें भड़काकर उनका फायदा उठाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कुछ लोग यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर मुस्लिम भाई-बहनों को भड़का रहे हैं क्या एक ही परिवार में दो तरह के नियम चलते हैं?

यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में पीएम मोदी ने आगे कहा कि लोगों को गलत अफवाह फैलाते हैं कि एक ही परिवार में हर एक के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। वह आगे सवाल करते हैं कि क्या इस तरह परिवार चल पाएगा? उन्होंने आगे कहा कि एक ओर सुप्रीम कोर्ट डंडा चला रही है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर आओ लेकिन ये वोट बैंक के भूखे लोग नहीं चाहते हैं। वह आगे कहते हैं कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए देशहित ही सर्वोपरि है जिनके लिए दल से बड़ा देश है।

Chhattisgarh