Sep 17 2026 / 10:51 PM

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने जड़ा सबसे तेज शतक, रोहित के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक ने शतक लगाया। भारत ने इसके साथ ही पावरप्ले में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। अभिषेक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पहले 16 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर 30 गेंदों पर शतक लगाया। टेस्ट खेलने वाले देशों में किसी बल्लेबाज का टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह सबसे तेज शतक है।

भारत को अभिषेक और संजू सैमसन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से धुआंधार बल्लेबाजी की। सबसे पहले अभिषेक ने गेंदबाजों को निशाने पर लेना शुरू किया और इसके बाद सैमसन ने भी हाथ खोले। इन दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही 100 रनों का आंकड़ा पार करा दिया। भारत का पावरप्ले में यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। भारतीय टीम इससे पहले कभी पावरप्ले में 100 रन नहीं बना सकी थी।

अभिषेक का यह शतक भारत के लिए टी20 में किसी बल्लेबाज का सबसे तेज सैकड़ा है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में खेले गए मैच में 35 गेंदों पर शतक लगाया था। किसी टेस्ट नेशन देश के बल्लेबाज का भी यह सबसे तेज शतक है। हालांकि, टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। साहिल ने 2024 में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक लगाया था।

अभिषेक इससे पहले घरेलू क्रिकेट में 28 गेंदों पर शतक पूरा कर चुके हैं। उन्होंने 2024 में पंजाब के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए मेघालय के खिलाफ 28 गेंदों पर शतक लगा चुके हैं। आईपीएल में भी सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है और उन्होंने भी 30 गेंदों पर ऐसा किया था। लेकिन अभिषेक 28 गेंदों पर शतक लगा चुके हैं और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 30 गेंदों पर यह कारनामा किया।

Chhattisgarh