Mar 17 2026 / 6:10 AM

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। लुधियाना से कांग्रेस के सिटिंग सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। वहीं, रवनीत सिंह बिट्टू, राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं और पंजाब की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं।

रवनीत बिट्टू ने बीजेपी में शामिल होने के मौके पर विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने इस गठबंधन को घमंडिया करार देते हुए कहा कि इसका तीन लक्ष्य है। पीएम मोदी को गाली देना, नारी शक्ति का अपमान और देश की संस्कृति का अपमान करना।

बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू पहले आनंदपुर साहिब से सांसद थे, फिर लुधियाना से उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। माना जा रहा है कि रवनीत सिंह बिट्टू के भाजपा ज्वाइन करने से पार्टी और मजबूत होगी।

Chhattisgarh