Mar 16 2026 / 9:18 PM

सीएम केजरीवाल ने बहुमत के बावजूद विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव, कल होगी चर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में विवादों का सामना कर रहे हैं। वहीं हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें अब 6वां समन भेजा है और केजरीवाल को 19 फरवरी को ईडी के सामने पेश होना होगा।

दरअसल, इसके पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सदन की कार्यवाही अब कल शनिवार को होगी। इसके साथ ही प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

केजरीवाल ने विश्वास प्रस्ताव के दौरान इसे लेकर विधानसभा में कई बातें कहीं। उन्होंने दल बदल और नेताओं को जेल भेजे जाने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने का प्रयास किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम देख सकते हैं कि पार्टियों को तोड़ा जा रहा है और झूठे मामले दर्ज करके अन्य राज्यों में सरकारें गिराई जा रही हैं। दिल्ली में शराब नीति मामले के बहाने आम आदमी पार्टी नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। अब दिल्ली की हमारी सरकार गिराना चाहते हैं।

केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि वे जानते हैं कि वे दिल्ली में कभी चुनाव नहीं जीत सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि ये विश्वास प्रस्ताव जनता के यकीन के लिए भी है। हम दिखाना चाहते हैं कि हमारा कोई भी विधायक नहीं टूटा है। सभी विधायक आज भी जनता और हमारे साथ हैं। यही वजह है कि ये विश्वास प्रस्ताव लाया गया है।

Chhattisgarh