Nov 10 2025 / 5:46 AM

फिर महंगी हुई सीएनजी और पीएनजी, जानें नई कीमत

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद सीएनजी और पीएनजी ने भी एक बार फिर लोगों की जेब पर डाका डाल दिया है। महाराष्ट्र में खाद्य पदार्थों से लेकर पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और गैस की बढ़ती कीमतों लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आम लोगों ने सीएनजी चलित वाहनों को घरों पर ही पार्क करना शुरू कर दिया है।

बता दें कि महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई में एक बार फिर से कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी की रिटेल कीमत में इजाफा कर दिया है, इतना ही नहीं, मुंबई में पाइप वाली प्राकृतिक गैस यानी पीएनजी के दाम भी बढ़ गए हैं। जिसके चलते गरीब लोगों को जीवन व्यापन करना महंगा हो गया है।

बता दें कि सीएनजी का दाम चार रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं। इसके साथ ही पाइप वाली प्राकृतिक गैस के दाम तीन रुपये प्रति मानक घनमीटर (प्रति इकाई) बढ़ाए गए हैं। इस वृद्धि के बाद अब मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में सीएनजी की कीमत 80 रुपये प्रति किलो हो गई है। साथ ही पीएनजी के दाम भी बढ़कर 48.50 रुपये हो गए हैं। साथ ही गैस वितरक कंपनी ने इसके पीछे तर्क दिया है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

सीएनजी और पीएनजी के बढ़े हुए दामों का सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है। ऑटो, टैक्सी आदि से आम आदमी ही ट्रेवल करता है। सभी टैक्सी वालों ने आज से ही किराये में बढ़ोतरी के लिए मीटिंग बुलाई है। यही नहीं ओला-उबर भी हो सकता है आज से मुंबई में महंगे दामों पर आपको प्रोवाइड हो। बता दें कि ऊर्जा के क्षेत्र को उदार बनाने के बावजूद, सरकार अभी भी प्राकृतिक गैस की कीमत और सप्लाई दोनों को काफी हद तक नियंत्रित करती है।

Chhattisgarh