Mar 15 2026 / 4:50 AM

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस प्रचुर बहुमत से जीत हासिल की है। कांग्रेस की इस जीत पर कांग्रेस में बधाईयों का दौर जारी हो गया है। अब पीएम मोदी ने भी कांग्रेस को जीत की बधाई दी है, वहीं इसके साथ उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए सराहा है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।

इसके अलावा उन्होंने बीजेपी के प्रदर्शन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।

बता दें कि इससे पहले सीएम बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के चुनावी नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि हम इस हार को स्वीकार करते हैं और मैं यह आश्वासन दिलाते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम पूरे दमखम से उतरेंगे और बेहतर प्रदर्शन करके दिखाएंगे।

Chhattisgarh